रविवार को ही क्यों होती है छुट्टी? आखिर ऐसा क्यों है कभी आपने सोचा है?
रविवार को ही क्यों होती है छुट्टी? चाहे कोई नौकरी पेशा हो या फिर व्यापारी या कोई भी अन्य काम करने वाला हर लिहाज से छुट्टी की आवश्यकता सबको होती है। आपने अधिकतर देखा होगा, की छुट्टी के दिन के तौर पर रविवार को ही सबसे ज्यादा चुना गया है।
आमतौर पर सरकारी दफ्तर ऑफिस, बैंक , कार्यालय हो या स्कूल सब रविवार को ही सब छुट्टी मनाते है। लेकिन ऐसा क्यों है कभी आपने सोचा है?
अब इसके पीछे की हिन्दू मान्यताओं की बात की जाए तो, सप्ताह का आरम्भ रविवार से होता है, क्योंकि, यह दिन भगवन सूर्यदेव का दिन माना जाता है। सभी ग्रहों का स्वामी सूर्यदेव को माना जाता है, इसलिए इस दिन पूजा पाठ करने से सभी ग्रहों की कृपा दृष्टि बनी रहती है, और यह धारणा प्राचीन काल से चली आ रही है।
चलिए यह तो थी हिन्दू धर्म की बात वहीं अगर हम ईसाई धर्म की बात करें तो इस धर्म में रविवार को सप्ताह का आखिरी दिन माना जाता है| मान्यता के मुताबिक, ईश्वर ने सप्ताह के 6 दिन धरती के सृजन कार्य किया और सातवे दिन आराम किया था।
बता दें, कि अधिकतर देशों में इसी वजह से रविवार का दिन छुट्टी के लिए तय किया गया और साथ ही इसे वीकेंड का नाम भी दिया गया है। आपकी जानकारी के बता दें, कि ईसाई धर्म के अनुसार इस दिन काम करना अशुभ माना जाता है।