व्हिटनी वोल्फ हर्ड: Bumble की सीईओ बनीं सबसे कम उम्र की महिला अरबपति
व्हिटनी वोल्फ हर्ड: 2014 में डेटिंग ऐप बंबल की शुरुआत करने वाली Whitney Wolfe सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गई हैं|
दरअसल, US में उनकी कंपनी Bumble के पब्लिक होने के बाद उनके नाम कम उम्र की महिला अरबपति बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है|
Wolfe Herd की कंपनी में लगभग 12 फीसदी हिस्सेदारी है, और Bumble के शेयर IPO में 43 डॉलर प्रति शेयर की शुरुआती कीमत से बढ़कर 76 डॉलर प्रति शेयर के रेट पर पहुंच गए|
Wolfe Herd ने ट्वीट कर बताया
Wolfe ने ट्वीट कर बताया, कि आज Bumble एक पब्लिक कंपनी बन गई है, और ये इसलिए संभव हुआ, क्योंकि 1.7 बिलियन ब्रेव महिलाओं ने हमारे ऐप पर फर्स्ट मूव लिया|
गौरतलब है, कि 2014 में Wolfe Herd ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर को छोड़ने के बाद Bumble की स्थापना की थी|
उन्होंने टिंडर पर सेक्सुअल हरासमेंट को लेकर केस दर्ज कराया लेकिन बाद में टिंडर ने इन आरोपों का खंडन किया और मामला सुलझ गया|
उसके बाद लंदन में उन्होंने रूसी अरबपति एंड्रे एंड्रीव के साथ हाथ मिलाया, जो Bumble बनाने के लिए यूरोपीय और अमेरिकी मार्केट के लिए डेटिंग ऐप बना रहे थे|
महिलाओं के लिए खास ऐप
Bumble ऐप महिलाओं को इसलिए ज्यादा पसंद है क्योंकि, इस ऐप पर केवल महिलाएं ही पहले आउटरीच कर सकती है|
वहीं Match Group की डेटिंग ऐप टिंडर का मार्केट कैप्टिलाइजेशन 45 बिलियन डॉलर है|
सबसे दिलचस्प बात यह है, कि Match Group ने 2017 में Bumble को 450 मिलियन डॉलर में खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन Wolfe Herd की लीडरशिप वाली कंपनी Bumble ने मना कर दिया था|