अजीब: इस अनोखे देश में नीली जींस पहनने पर मिलती है खौफनाक सजा
दुनिया में वैसे तो हर देश अपने पहरावे और संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन उनमे से ब्लू जीन्स जैसे कुछ परिधान दुनियाभर में पसंद किये जाते हैं, लेकिन, क्या आपको पता है, कि एक ऐसा अजीब देश है, जहां के तानाशाह की अजीब सनक है|
इस देश में अगर लोग नीली जीन्स पहन लेते हैं तो वहां का तानाशाह उन्हें जेल में डलवा देता है|
नॉर्थ कोरिया में नीली जीन्स पहनने की अनुमति नहीं
हम बात कर रहे हैं, नॉर्थ कोरिया की, जहां का तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देश के लोगों को नीली जीन्स पहनने पर रोक लगा रखी है, और इसे लेकर उस पर अजब सी सनक सवार है|
गौरतलब है, कि किम जोंग उन अमेरिका को अपना दुश्मन देश मानता है, इसलिए किम जोंग उन का मानना है, कि नीली जींस अमेरिकी साम्राज्यवाद का प्रतीक है|
इस वजह से उसने पूरे देश में नीली जीन्स पहनने पर रोक लगा रखी है, और अगर कोई गलती से भी ऐसा करता है, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है|
जानकारी के लिए बता दें, कि नार्थ कोरिया में जेल जाने का मतलब है कि उसके जिंदा वापस लौटने की कोई गारंटी नहीं है|
कहा तो यहां तक जाता है, कि किम के सैनिक कैदी से ही उनकी कब्र खुदवाते हैं, और फिर मौत होने पर उसी में दफना देते हैं|