लक्ष्मी के अलावा नवंबर में OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो रही हैं ये बड़ी वेब सीरीज़
Ashram 2 (11 नवंबर)
इस मूवी का पहला सीज़न भी कुछ महीने पहले ही रिलीज़ हुआ था| वेब सीरीज़ का दूसरा सीज़न 11 नवंबर को एम एक्स प्लेयर OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो रहा है| प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल निभा रहे हैं
Bichhoo ka Khel (18 नवंबर)
दिव्येंदु शर्मा को आज हर कोई जानता है। मिर्ज़ापुर के बाद अब वो बिच्छू का खेल में बनारस की कहानी लेकर आ रहे हैं| ज़ी 5 पर ये सीरीज़ 18 नवंबर को रिलीज होगी|
Suraj Par Mangal Bhari: (13 नवंबर)
दीवाली से एक दिन पहले यानि 13 नवंबर को ज़ी 5 पर यह कॉमेडी मूवी रिलीज़ होगी| इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख नज़र आएंगे| मनोज वाजपेयी भी इस मूवी में एक डिटेक्टिव की भूमिका निभा रहे हैं|
Ludo : (12 नवंबर)
अनुराग बासु निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है| इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार नज़र आएंगे|
Chhalaang : (13 नवंबर)
दिलजीत दोसांझ की सूरज पर मंगल भारी के ऑपोसिट राजकुमार राव की छलांग भी रिलीज़ हो रही है| पिछले दिनों इसका ट्रेलर लांच किया गया था जिसे काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था बता दें, कि यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर 13 नवंबर को रिलीज़ होगी|