देश का VVIP पेड़, जिसकी सुरक्षा पर खर्च होते हैं 12 से 15 लाख रुपए
देश का VVIP पेड़: आपने शायद ही सुना हो, कि किसी पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, और एक वीआईपी व्यक्ति की तरह ही इस पेड़ की सुरक्षा की जाती है|
सबसे खास बात यह भी है, कि इस पेड़ का किसी वीआईपी इंसान की तरह रूटीन मेडिकल चेकअप भी किया जाता है|
बता दें, कि मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सांची स्तूप के पास एक पहाड़ी पर मौजूद ये पेड़ अपने आप में अनोखा है|
पीपल का पेड़
सामान्य तौर पर पीपल के पेड़ की कड़ी सुरक्षा को देख हर किसी के दिमाग में यह प्रश्र जरूर उठता है, कि यह पेड़ इतना खास क्यों हैं?
ऊंची- ऊंची जालियों से घिरा और आस-पास खड़े पुलिस के जवानों को देख और उसके स्वास्थ्य का ख्याल जब सरकार रखती है, तो लोग इसे वीवीआईपी पेड़ कहने लगे हैं|
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस बोधि वृक्ष के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है, और इसकी देख-रेख उद्यानिकी विभाग, राजस्व, पुलिस और सांची नगरपरिषद मिलकर करते हैं|
हर साल करीब 12 से 15 लाख इस पेड़ की सुरक्षा में खर्चा आता है| इसकी सुरक्षा में 24 घंटे गार्ड तैनात रहने के अलावा पेड़ को पानी देने के लिये विशेष तौर पर स्थानीय प्रशासन का टैंकर आता है|
पेड़ कहीं किसी तरह की बीमारी का शिकार न हो जाए, इसके लिए वक्त-वक्त पर कृषि अधिकारी भी यहां का दौरा करते रहते हैं|