वायरल मुंबई: यूज्ड कंडोम में फंस गया सांप, तड़पते देख महिला ने किया यह काम
वायरल मुंबई में एक अजीबोगरीब घटना के मुताबिक, एक सांप यूज्ड कंडोम में फंस गया जिसके बाद उसे बचाने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी|
मुंबई के कांदिवली इलाके की घटना
जानकारी के अनुसार, मुंबई के कांदिवली इलाके में 2 जनवरी को ग्रीन मीडोज हाउसिंग सोसाइटी के पास सांप को तड़पते हुए देखा गया था|
मीता नाम की महिला ने बताया, कि सांप को तड़पते हुए देख उन्होंने सांप बचाने वाली टीम को बुलाया|
उसके बाद मौके पर पहुंची सांप बचाने वाली टीम ने जांच किया तो पता चला, कि जिसे स्थानीय लोग प्लास्टिक की थैली समझ रहे थे, असल में वो इस्तेमाल किया हुआ कंडोम था|
कर्मचारियों के मुताबिक, चेहरे पर कंडोम होने की की वजह से सांप को सांस लेने में परेशानी हो रही थी|
कंडोम की वजह से सांप को सांस लेने में परेशानी
वहीं सांप बचाने वालों के मुताबिक, जिसने भी यह हरकत की है, वो वह सांपों का जानकार जान पड़ता है|
इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, कि सांप के दांत अपने शिकार को आसानी से जाने नहीं देते हैं, लेकिन फिर भी इसे कंडोम पहना दिया गया|
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अब इस मामले में, अज्ञात लोगों के खिलाफ जानवर के साथ क्रूरता करने के लिए केस दर्ज किया गया है|
वहीं सांप को मुंबई के बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सा अधिकारी ने सांप की जांच की और बताया कि अब उसकी स्थिति ठीक है|
वन अधिकारियों द्वारा बाद में उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया, और इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है|