वर्टिकल फार्मिंग: इस देश में जमीन नहीं दीवारों पर होती है खेती, कमाल के हैं फायदे!
वर्टिकल फार्मिंग: आज के समय में कृषि क्षेत्र में नए-नए तकनीकों को विकसित किया जा रहा है। ताकि खेती के साथ-साथ बेहतर उत्पादन हो सके।
लेकिन, दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जो एक कदम आगे बढ़कर जमीन पर खेती ना करके दीवारों पर फसल उगा रहा है, और अब यह तकनीक धीरे-धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है।
दीवार पर खेती
बता दें, कि इस्रायल में इस तकनीक से खेती की जा रही है, और इसे वर्टिकल फार्मिंग यानी ‘दीवार पर खेती करना’ कहा जाता है। दरअसल, इस देश में खेती लायक जमीन की काफी कमी है, और इसी समस्या से निजात पाने के लिए वहां इस फार्मिंग को लोगों ने अपना लिया है।
कैसे होती है खेती?
इसके लिए सबसे पहले पौधों को गमलों में छोटे-छोटे यूनिट्स में इस तरह से लगाया जाता है, कि पौधे गमलों से गिरें न। इसके अलावा इन गमलों में सिंचाई के लिए भी विशेष प्रबंध किया जाता है।
अब तो आलम यह है, कि इस्रायल के अलावा वर्टिकल फार्मिंग तकनीक यूरोप और चीन में भी तेजी से फैल रही है।
बता दें, कि ऐसी खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है, कि दीवार पर पौधे होने से घर के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होती और यह वातावरण में भी नमी बनाए रखता है।