देवों के देव महादेव के इस दरबार में लगता है मटन, चिकन और मछली का भोग
आज हम आपको देवों के देव महादेव के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जहां प्रसाद के रूप में टॉफी-बिस्किट बिस्कुट के साथ-साथ मांस और मदिरा का भी भोग लगाया जाता है।
बाबा बटुक भैरव का यह मंदिर धर्म की नगरी काशी में स्थित है, और आने वाले भक्त बटुक रूपी भगवान शिव को टॉफी-बिस्किट के साथ मांस-मदिरा का भी भोग लगाते है।
बाबा बटुक भैरव का मंदिर
धर्म की नगरी काशी के इस मंदिर में महादेव एक साथ सात्विक, राजसी और तामसी तीनों रूपों में विराजते हैं, और शरद ऋतु के विशेष दिन में बाबा का त्रिगुणात्मक श्रृंगार किया जाता है।
सुबह के भोग में शिव को टॉफ़ी-बिस्किट, फल इत्यादि का भोग लगाया जाता है।
दोपहर में महादेव को राजसी रूप में चावल, दाल, रोटी और सब्जी भोग में दिया जाता है।
शाम की महाआरती के बाद बाबा महादेव को भैरव रूप में मटन करी, चिकन करी, मछली और आमलेट के साथ मदिरा का भोग लगाया जाता है।
शाम को बाबा तामसी रूप में होते हैं, इसलिए तामसी चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके लिए विशेष अनुष्ठान के लिये मदिरा से खप्पड़ भरा जाता है और उन्हें मदिरा से स्नान कराया जाता है।