धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने पर US की Pakistan सहित 10 देशों पर कार्रवाई
धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने वाले देशों में पाकिस्तान और चीन सहित 10 देश शामिल हैं|
इन सभी देशों को अमेरिका ने कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न (Countries of Particular Concern- CPC) की सूची में डाल दिया है| US का कहना है, कि इन सभी देशों में धार्मिक आजादी नहीं है, ये देश धर्म के आधार पर भेदभाव और जुल्म रोक पाने में नाकाम साबित हुए हैं|
सूडान और उज्बेकिस्तान ने अच्छा काम किया
विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा, ‘पाकिस्तान, बर्मा, चीन, इरिट्रिया, ईरान, नाइजीरिया, नॉर्थ कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान CPC की लिस्ट में रखा गया है|
अमेरिकी विदेश मंत्री के अनुसार, उज्बेकिस्तान और सूडान ने धार्मिक भेदभाव रोकने के लिए अच्छा काम किया है, इसलिए उन्हें स्पेशल वॉच लिस्ट से हटा लिया गया है|
माइक पोम्पियो ने कहा, कि अमेरिका ने ऐसे 10 संगठनों को लिस्ट भी बनाई है, जिनसे पूरी दुनिया को चिंतित होने की जरूरत है|
इसमें अल-कायदा, अल-शबाब, बोको- हरम, हयात तहरीर अल-शम, द हाउथिस, ISIS, ISIS -ग्रेटर सहारा, ISIS -वेस्ट अफ्रीका, जमात नस्र अल- इस्लाम वल मुस्लमीन और तालिबान संगठनों के नाम शामिल है|