सैनिटरी पैड में तस्करी का सामान ले जा रही दो महिलाओं को ऐसे किया गया गिरफ्तार
कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने दो महिलाओं को सैनिटरी पैड में तस्करी का सामान ले जाने के अपराध में गिरफ्तार किया है|
इन दोनों महिलाओं के अंडरवियर्स से लगभग 62 लाख रुपये की कीमत का 1.1 किलोग्राम सोना बरामद किया है|
कस्टम विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर इन दो महिलाओं को 62 लाख रुपये के 1.1 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है|
सुबह 3:30 बजे एयर अरब की फ्लाइट में शारजाह से कोयम्बटूर पहुंचीं इन दोनों आरोपी महिलाओं की पहचान देवनानी राधाकृष्णन और वासंती रामास्वामी के रूप में हुई है|
सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मेटल डिटेक्टर का उपयोग करके उनकी जांच की| जिसमे पाया गया कि महिलाओं ने जिस सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल किया था, उसमें पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी की जा रही थी|
बता दें, उन दोनों महिलाओं के अलावा उसी उड़ान से आने वाले पांच लोगों को भी अन्य तस्करी की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है| जिनमे से दो चेन्नई, दो पट्टीनम से और एक इल्यांगुडी के रहने वाले बताएं जा रहे हैं|