अजीबोगरीब कुप्रथा: इस देश में लड़की को घर से उठाकर जबरदस्ती की जाती है शादी
अपनी इसी अजीबोगरीब कुप्रथा के चलते आजकल ये सुंबा टापू काफी सुर्खियों में है| दरअसल, अगर किसी शख्स को सुंबा की कोई महिला पसंद आ जाती है, तो वो उसका अपहरण कर सकता है|
दुनिया की विवादित परम्परा
इस प्रथा के अनुसार, लड़के के रिश्तेदार उसके साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लेते हैं, और इसे अपराध की श्रेणी में भी नहीं रखा जाता है|
हालांकि, इस तरह की शादी में महिला की मर्जी ना के बराबर होती है, क्योंकि, ऐसी शादियों में अक्सर महिलाओं के भविष्य को लेकर सपने चकनाचूर हो जाते हैं|
इस प्रथा पर कई मानवाधिकार और वीमेन राइट्स ग्रुप प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं| हालांकि, इसके बावजूद आज भी सुंबा के कुछ इलाकों में ये परंपरा बदस्तूर जारी है|

इंडोनेशिया सरकार ने लिया संज्ञान
अभी हाल ही में दो महिलाओं के अपहरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद से इस प्रथा को खत्म करने पर इंडोनेशिया की सरकार ध्यान दे रही है|
ऐसे अपहरण की वारदातों में अगर महिलाएं शादी से इनकार कर भी दें, तो उन्हें सुंबा समाज में बुरा-भला कहा जाता है, और उनके चरित्र पर प्रश्नचिन्ह उठाए जाते हैं| अक्सर लोग इन महिलाओं को गलत बताते हैं, और कहा जाता है कि उनकी अब कभी शादी नहीं होगी| ऐसे में कई महिलाएं इसी डर की वजह से इन शादियों के लिए मना नहीं कर पातीं|
वहां की लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रथा के चलते इस क्षेत्र में बाल विवाह की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं|
महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ
बीबीसी के साथ बातचीत में इंडोनेशिया की मिनिस्टर बिनतैंग ने कहा था, कि यहां के धार्मिक लीडर्स के मुताबिक, महिलाओं का अपहरण कर उनसे शादी कर लेना सुंबा की महान परंपरा से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता है|
उन्होंने कहा, कि ये प्रथा मानसिक और शारीरिक तौर पर महिलाओं का शोषण करती है, और आज के दौर में पूरी तरह से इस प्रथा को खत्म करने के प्रयास ज़रूर किए जाएंगे क्योंकि ये पूरी तरह से महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है|