मॉडल की कम कपड़ों वाली तस्वीर को पोप फ़्रांसिस के अकाउंट से लाइक करने का सच
वेटिकन ने बताया है, कि वो इस मामले की जाँच कर रहे हैं, कि पोप के आधिकारिक अकाउंट से मॉडल की कम कपड़ों वाली तस्वीर कब लाइक की गई|
बता दें, ब्राज़ील की मशहूर मॉडल नतालिया की जिस तस्वीर को पोप के अकाउंट से लाइक किया गया, उसमें उन्होंने उत्तेजित मुद्रा में स्कूल यूनिफ़ॉर्म से मिलती जुलती ड्रेस पहनी हुई थी|

ब्राज़ीलियन मॉडल नतालिया गेरीबोतो का रिएक्शन
इसी मामले पर नतालिया की मैनेजमेंट कंपनी ने कथित तौर पर ‘पोप द्वारा लाइक की गई’ उस तस्वीर को दोबारा पोस्ट किया और दावा किया गया कि “उन्हें आधिकारिक तौर पोप की दुआएं मिली हैं.”
बता दें, ब्राज़ीलियन मॉडल नतालिया गेरीबोतो के इंस्टाग्राम पर लगभग 24 लाख फ़ॉलोअर्स हैं| उनके बीच नतालिया ने चुटीले अंदाज़ में लिखा, “मैं तो अब पक्का स्वर्ग जाने वाली हूँ.”
वेटिकन की दलील
इस पर वेटिकन द्वारा साफ़ किया गया है, कि पोप ख़ुद कोई सोशल मीडिया अकाउंट संचालित नहीं करते हैं|
कुछ लोगों की टीम मिलकर पोप के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स को मैनेज करती है|
पोप फ़्रांसिस सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं| इंस्टाग्राम पर उनके 74 लाख फ़ॉलोअर्स हैं, और उनके आधिकारिक अकाउंट से किसी अन्य को फ़ॉलो नहीं किया गया है|