तारक मेहता की बबीता जी सलमान खान से हुईं नाराज, जानिए वजह
तारक मेहता की बबीता जी यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का रोल प्ले करने वालीं मुनमुन दत्ता का ट्वीट चर्चा में है|
बता दें, कि मुनमुन बिग बॉस को काफी करीब से फॉलो करती हैं, और कई बार इतना ज्यादा कनेक्ट कर जाती हैं, हर चीज उन्हें भी प्रभावित करने लगती है|
सलमान खान से खफा
सलमान खान ने जब से वीकेंड का वार पर राखी सावंत का बचाव किया है और अभिनव पर सवाल खड़े किए हैं, तब से बबीता जी के साथ कई लोग मेकर्स से नाराज हैं|
मुनमुन ने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट कर मेकर्स से सवाल पूछे हैं, तो वहीं उनकी नजरों में राखी सावंत जो भी हरकतें कर रही हैं, उसे एंटरटेनमेंट नहीं कहा जा सकता है ,वहीं उनके मुताबिक अभिनव और रुबीना काफी धैर्य दिखा रहे हैं|
मुनमुन ने ट्वीट किया- अभिनव और रुबीना को देख बहुत दुख होता है, कि कैसे उन्हें इस एपिसोड में नीचा दिखाया गया| साफ दिख रहा है कि राखी की वजह से अभिनव सहम गया है, लेकिन फिर भी राखी को ज्यादा नहीं बोला गया| यहाँ सबकुछ एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता|
इसके अलावा एक और ट्वीट कर मुनमुन ने कहा, कि घर में सिर्फ निक्की तंबोली ही केवल बदतमीज नहीं है, बल्कि और भी कई ऐसे सदस्य हैं, जो इससे ज्यादा बदतमीजी करते हैं|
मुनमुन ने इसके साथ ही विकास गुप्ता और राहुल वैद्य पर भी गुस्सा जाहिर किया है, क्योंकि दोनों ने ही अभिनव के सामने राखी को डिफेंड करने की कोशिश की है|