हाथरस गैंगरेप: विधायक के बेटियों को संस्कार सिखाओ वाले बयान पर भड़की स्वरा
पुरे देश में हाथरस गैंगरेप गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है| बॉलीवुड सितारे भी अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे है|
इसी बीच इस केस को लेकर उत्तर प्रदेश से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान पर बॉलीवुड में आक्रोश देखने को मिल रहा है|
दरअसल, सुरेंद्र सिंह ने हाथरस गैंगरेप को लेकर बेटियों को ही संस्कार देने की बात कह दी|
भाजपा विधायक ने कहा, “मैं विधायक के साथ एक शिक्षक भी हूं. ये घटनाएं केवल संस्कार से ही रुक सकती हैं|
सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं.”
विधायक महोदय के इस बयान पर हंगामा होना लाज़मी था| सुरेंद्र सिंह के इस बयान पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने नाराजगी व्यक्त की है|
बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सुरेंद्र सिंह का एक पुराना वीडियो शेयर कर दिया| जिसमें वो उन्नाव रेप केस पर बात करते दिखाई दे रहे हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- ‘ये घटिया आदमी पुराना पापी है|