विदेशी मूल की इंडियन एक्ट्रेस सनी लियोनी का फेवरेट फ़ूड है ये भारतीय खाना
एक्ट्रेस सनी लियोनी का फेवरेट फ़ूड भारतीय चटपटा खाना है, जिसका खुलासा अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में किया|
आलू के पराठे हैं सनी को बेहद पसंद
अभिनेत्री के अनुसार, बेशक सनी का बचपन और पढ़ाई-लिखाई भले ही विदेश में हुई हो, लेकिन उनका दिल अभी भी पूरी तरह हिन्दुस्तानी हैं| तभी तो खाने के मामले में उनकी पहली पसंद हमेशा भारतीय खाना ही रहा है|
सनी ने बताया कि उन्हें भारतीय चटपटा खाना बहुत पसंद है, आलू का पराठा, दही और आम का अचार उनका सबसे फेवरेट फूड है|

दिल से देसी हैं सनी लियोनी
भारतीय खाने के अलावा सनी भारतीय परंपरा की भी बड़ी समर्थक हैं| सनी के मुताबिक, हमें कभी भी पालतू जानवरों को मारना नहीं चाहिए|
हमें उन स्ट्रीट डॉग्स के बारे में भी सोचना चाहिए जिनके पास ना घर है और ना ही उन्हें कोई खाने के लिए देता है| मैंने खुद अपने घर में स्ट्रीट डॉग्स को जगह दी है|
बता दें, कि पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करनी वाली सनी लियोनी को असली पहचान हिंदी फिल्मों की जरिए मिली|
पहली बार सनी भारतीय दर्शकों की नजर में रियलिटी शो बिग बॉस-5 के ज़रिए आईं थी| उसके बाद साल 2012 में फिल्म ‘जिस्म 2’ से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा| अभी तक सनी लियोन हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं|