एक शापित गांव जो चुड़ैलों के श्राप से है ग्रसित, आज भी होते हैं जादू-टोन के अनुष्ठान
आज हम आपको एक शापित गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे चुड़ैलों के श्राप से ग्रसित एक मनहूस जगह माना जाता है, और यहां आज भी जादू-टोन के अनुष्ठान किए जाते हैं।
स्पेन का ‘Trasmoz’ Village
स्पेन के इस रहस्यमयी गांव को चुड़ैलों का गांव कहा जाता है, और कहा जाता है, कि इस गांव के ऊपर शाप को केवल रोम का पोप ही दूर कर सकता है।
इस समय इस गांव की कुल आबादी महज़ 62 है, इसके पीछे की वजह इस गांव का चुड़ैलों से नाता जोड़ा जाता है|
सालों पहले इस गांव में जादू-टोने का प्रयोग धोखा देने में काफ़ी किया जाता था, और फिर वहां से जादू की बातें पीढ़ियों के साथ आगे बढ़ती चली गईं।
पोप के गुस्से से भी जुड़ा हुआ एक किस्सा
इसके अलावा इस जगह से एक किस्सा यहां पोप के गुस्से से भी जुड़ा हुआ है, कहा जाता है कि सालों पहले यहां के लोगों ने कैथोलिक चर्च को टैक्स देना बंद कर दिया था।
इससे मुख्य पोप इतने नाराज हो गए, कि उन्होंने गुस्से में आकर गांव वालों को शाप दे डाला था।
‘Trasmoz’ गांव के लोग इस घटना के बाद कई सालों तक मुसीबतों का सामना करते रहे। यहाँ तक की कई लोग यहां से अपने घरों को छोड़कर चले गये।
इतना सब होने के बावजूद भी आज भी यहां जादू-टोन के अनुष्ठान होते हैं, हर साल ‘Feria De Brujeria Festival’ में यहां पहाड़ों में उगने वाली जड़ी- बूटियों का का बाज़ार लगता है।
इसके बाद लोग यहां घेरा बनाकर और फिर आग जलाकर अनुष्ठान करते हैं, और चुड़ैलों को याद करते हैं। इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है, कि यह एक शापित गांव जितना रहस्मयी है उतना ही अजीब भी है।