कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति लगाए जाने की यह है वजह
कोलकाता की एक प्रसिद्ध दुर्गा समिति ने इस बार अपने दुर्गा पूजा पंडाल में अभिनेता सोनू सूद की मूर्ति को जगह दी है|
इस बार दुर्गा पूजा समिति के पंडाल की थीम ‘प्रवासी मज़दूर’ पर आधारित है| जिसमे लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के दर्द को दर्शाने की कोशिश की गई है|
बता दें, कि देशभर में लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था|
उस समय पुरे देश में यातायात के साधन भी बंद थे| तब सोनू सूद ने आगे आकर अपने गांव लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद की थी|
जिसकी वजह से उन्हें ‘मज़दूरों का मसीहा’ भी कहा जाता है| वहीं पूजा समिति ने भी सम्मान के तौर पर दुर्गा पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति को लगाया है|
दरअसल, सोनू सूद लॉकडाउन के बाद भी गरीबों की अभी भी लगातार मदद कर रहे हैं|
आपको याद होगा, अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गरीब किसान की बेटी का हल खींचते वीडियो वायरल हुआ था|
सोनू ने एक दिन के अंदर ही उस गरीब किसान के घर ट्रैक्टर पहुंचा दिया था| इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कोई भी अगर सोनू से जायज मदद मांगता है| तो सोनू सूद उसे कभी निराश नहीं करते|