सोनू सूद की बदौलत 12 साल बाद अपने पैरों पर खड़ा होगा छत्तीसगढ़ का युवक
अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं, दरअसल, सोनू सूद की बदौलत जिंदगी से जंग लड़ रहे अमन को नई जिंदगी मिली है|
पिछले 12 वर्षों से अमन रीढ़ की हड्डी की गम्भीर बीमारी के चलते बिस्तर पर थे| अमन के पिता किराए का ऑटो चलाते हैं|
महंगे इलाज और पैसे की किल्लत के कारण लाचार बनकरअपने बेटे को तड़पते हुए देखने के अलावा इन दोनों के पास कोई चारा न था, लेकिन अमन की एक कोशिश के चलते अब अमन जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा|
आज अमन के माता-पिता डॉक्टर अश्वनी और सोनू सूद की तारीफ करते नहीं थकते क्योंकि, इन दोनों की बदौलत ही तो अमन अपने सपने पूरे करने के लिए खड़ा हुआ है|
सोनू सूद ने की मदद
सोनू सूद के माध्यम से अमन का करनाल के विर्क हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन डॉक्टर अश्वनी की देख रेख में इलाज हुआ| मुंह के रास्ते अमन के रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई जो कई घंटे तक चली|
बता दें, अमन का कामयाब ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अश्वनी अब तक करीब 1 हजार सिर ओर रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कर चुके है|
डॉक्टर अश्वनी खुद को भाग्यशाली मानते हैं, कि सोनू सूद की बदौलत उन्हें ऐसे लोगों की मदद का मौका मिला जिन्हें मदद की सही में सख्त जरूरत थी|
कोरोना काल में फरिश्ता सोनू सूद
लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद को देश में ही नहीं देश के बाहर भी लोग गरीबों के मसीहा के नाम से जानते हैं|
गौरतलब है, कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लागू किया था| इसके बाद कई प्रवासी लोगों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया था|
इस दौरान सोनू सूद फरिश्ता बनकर सामने आए थे, और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद अपने स्तर पर सोनू सूद ने हर जरूरतमंद की मदद की थी|