शारदीय नवरात्रि के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर की यह खास पोस्ट
आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है| इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने इस मौके पर अपनी मां और दिवंगत भाई को श्रद्धांजलि दी है|
उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की एक पुरानी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी मां की अनदेखी तस्वीर है|
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी पोस्ट में लिखा “मां, नवरात्रि की संध्या पर मैं आपसे शक्ति और ज्ञान की प्रार्थना करती हूं| मुझे गर्व है जिस तरह आपने हमारा पालन-पोषण किया| तो चलिए, नवरात्रि की शुरुआत अपनी मां को प्रणाम करने से शुरू करते हैं| आशा करती हूँ कि यह नवरात्रि सभी को शक्ति से भर दे”
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सुशांत सिंह राजपूत की एक पुरानी पोस्ट को भी शेयर किया है| इस पोस्ट में माता दुर्गा की तस्वीर दिखाई दे रही है|
सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं|
श्वेता सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| और अपने भाई के पुराने पोस्ट और पोस्ट शेयर करती हैं| जो इस बात का एहसास करवाता है कि यह ज़िंदादिल अभिनेता आज भी हम सब के दिलों में जीवित है|