एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने दिया कंगना का साथ कहा, पार्टियों में चलता है दम मारो दम
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कंगना के एक ट्वीट पर उनका साथ दिया है| वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर कंगना रनौत ने अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या को प्रमोट किया| उन्होंने अपने ट्वीट में फिल्म जजमेंटल है क्या का एक सीन शेयर किया और बताया कि उन्होंने ये फिल्म मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाई थी|
दरअसल, उन्होंने इस ट्वीट में दीपिका पादुकोण को लेकर तंज भी कसा था| कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा था| कि ‘हमने मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जो फिल्म बनाई थी| उसे कोर्ट में उन लोगों ने घसीटा जो खुद डिप्रेशन के शिकार हैं|

जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज से पहले ही इस मूवी का नाम बदला गया| जिसके चलते फिल्म के प्रमोशन में जटिलताएं पैदा हुईं लेकिन आपको बता दूँ ये एक अच्छी फिल्म है|
अगर आपने आज तक ये फिल्म नहीं देखी है तो ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे‘ के मौके पर यह फिल्म जरूर देखें.’
शर्लिन का कंगना को सपोर्ट
उसके तुरंत बाद कंगना के ट्वीट को एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने रिट्वीट किया और लिखा कंगना जी, आपने बिलकुल सही कहा|
यह लोग माल-फूंक के दम मारो दम के नारे लगाते हैं| और हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशे की तरफ ढकेलते हैं|
जो हमारे मजदूर भाई दो वक़्त की रोटी कमाने के लिए सुबह शाम मजदूरी करता है| क्या, उन्हें डिप्रेशन नहीं होता? और डिप्रेशन से बचने के लिए वह भी माल का सेवन करना शुरू कर दें क्या?