इन देशों में रेप के दोषी को नपुंसक बनाने से लेकर दी जाती है रूह कंपा देने वाली सजा
भारत में रेप के दोषी के लिए जेल और कुछ मामलों में फांसी की सजा की व्यवस्था है| लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जो रेप के दोषी को नपुंसक बनाने से लेकर प्राइवेट पार्ट काटने या फिर सिर में गोली मारने की सजा भी देते हैं|
सऊदी अरब में बलात्कार की सजा
सऊदी अरब में इस्लामिक कानून शरिया के हिसाब से बलात्कार के दोषियों को सजा दी जाती है|
वहां कोई भी शख्स अगर बलात्कार का दोषी पाया जाता है, तो अपराधी को फांसी देने, सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा सुनाई जाती है|

पोलेंड में नपुंसक बनाने की सजा
पोलैंड में रेप के दोषी को नपुसंक बनाने की सजा देने का प्रावधान है| इसके लिए वहां एक कानून बनाया गया है, जिसके तहत दोषी को केमिकल या फिर सर्जिकल तरीके से नपुंसक बना दिया जाता है|
इराक में पत्थरों से मारकर आरोपी की हत्या
इस्लामिक देश इराक में भी बलात्कार की ऐसी खतरनाक सजा दी जाती है, जिससे ऐसा काम सोचने वालों की भी रूह कांप जाए|
दरअसल, वहां रेप के दोषी को पत्थरों से मार कर उसकी हत्या की जाती है| उस अपराधी को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक की वो मर ना जाए| ऐसा करने के पीछे का तर्क है कि उसे आसान मौत ना मिले और यातना से भी गुजरना पड़े|
अब पाकिस्तान में नया कानून
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में बलात्कार को लेकर नया कानून बनाया गया है| इस कानून के मुताबिक, अगर वहां किसी शख्स को रेप का दोषी पाया जाता है, तो उसे सर्जिकल या केमिकल तरीके से नपुंसक बनाया जा सकता है|
वहीं उत्तर कोरिया में बलात्कारी को सार्वजनिक जगहों पर सीधे सिर में कई गोलियां मारने की सजा दी जाती है|