रामदास बोडके: यह युवक 30 साल से बस पत्थर खाकर है जिंदा, चौंका देगी वजह
आज की इस खास कड़ी में हम आपको एक अनोखे इंसान रामदास बोडके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 30 साल से बिना भोजन के जिंदा हैं।
आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे, कि यह शख्स भोजन के रूप में हर दिन पत्थर का सेवन करता हैं। आपको बता दें, कि यह अजीब इंसान महाराष्ट्र के सतरा जिले स्थित अदरकी खुर्द गांव में रहता है|
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रामदास पिछले 30 साल से पत्थर खाकर जिंदा हैं, और वे तकरीबन हर दिन 250 ग्राम तक पत्थर खाते हैं।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक बार पेट दर्द की काफी समस्या हो गई थी, और उसी बाद से उन्होंने पत्थर खाना शुरू कर दिया था। यहां बता दें, कि पेट दर्द की समस्या युवक को साल 1973 में हुई थी।
हैरानी की बात यह है, कि जब काफी दिनों तक उन्होंने इसका इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर उन्होंने पत्थर खाना शुरू किया।
इस बारे में उन्हें गांव की ही रहने वाली एक महिला ने बताया था, और उन्ही के बताने के बाद युवक ने पत्थर खाना शुरू कर दिया। रामदास का कहना है पत्थर खाने से उन्हें काफी आराम मिला। वैसे बता दें, कि मामला थोड़ा अजीब है लेकिन फिर भी यह सच है।