मां बनने की परफेक्ट उम्र के बाद फिर प्लानिंग करना हो सकता है रिस्की!
अक्सर देखा जाता है, कि दंपती अपने बच्चे को दुनिया में लाने से पहले कई तरह के विचार करते हैं, उस सोच विचार के बीच भी अकसर मां बनने की परफेक्ट उम्र कहीं पीछे रह जाती है|

फैमिली प्लानिंग
हर दंपती को लगता है, कि नन्हें बेबी को तभी इस दुनिया में लाना चाहिए, जब वो उसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं, और यहीं पर फिर धीरे-धीरे कपल अपने गोल पूरा करने के लिए फैमिली प्लानिंग आगे बढ़ा देते हैं|
आज के लेख में हम हम आपको बता रहे हैं, कि 30 साल के बाद गर्भधारण करने पर कौन सी परेशानियां हो सकती हैं, और वैसे भी घर के बड़े बुजुर्गों के मुताबिक, सही उम्र में बच्चा पैदा हो जाए तो ठीक है, वरना बाद में बहुत परेशानी होती है|
1-30 के बाद मां बनने के हालात में नॉर्मल डिलीवरी का चांस भी कम होता जाता है, और अक्सर 35 साल के पार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं में भ्रूण का विकास नॉर्मल तरीके से नहीं हो पाता है|
2-35 के बाद प्रेग्नेंट महिलाओं में हाई ब्लड-प्रेशर की समस्या कॉमन रहती है, जो न तो मां के लिए अच्छा है और न बच्चे के लिए|
2- गर्भ धारण के लिए 30 साल के बाद डायबिटिज भी खतरनाक होती है, और ये बहुत ही गंभीर हो सकता है|
आजकल वैसे तो आईवीएफ और सरोगेसी जैसे ऑप्शन हैं, लेकिन इनकी भी कोई सफल होने की गांरटी नहीं है|
मानसिक तौर पर करें खुद को तैयार
25 की उम्र में यदि आप खुद को मां बनने के लिए तैयार नहीं कर पा रही हैं, तो फिर बेहतर होगा, कि पहले आप खुद को मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार करें|
वैसे भी आजकल के समय में शादी के बाद नए माहौल में खुद को ढालने और घर और ऑफिस के काम के बीच सामंजस्य बिठाने के बाद ही कोई स्त्री मां बनने के बारे में सोच पाती है|
बच्चे को जन्म देने की सही उम्र
बता दें, कि 25 की उम्र बच्चे को जन्म देने के लिए मां बनने की परफेक्ट उम्र होती है| बेबी कंसीव करने के लिए ये ऐज महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी सबसे बेस्ट होती है, क्योंकि इसी उम्र में स्पर्म सबसे ज्यादा गतिशील और मैच्योर होता है|
जानकारी के लिए बता दें, 35 साल की आयु होने के बाद इसमें मुश्किल हो सकती है, इसलिए यदि आप दो बच्चे चाहती हैं, तब तो शिशु के जन्म के लिए ज्यादा देर न करें|