दुनिया का एक ऐसा होटल जहां 60 हजार सीढ़ी चढ़कर जाते हैं सैलानी
आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा लेकिन, दुनिया का एक ऐसा होटल भी है, जहां सैलानी 60 हजार सीढ़ी चढ़कर जाते हैं|
चीन में स्थित यह होटल ऊंचे पहाड़ पर बनाया गया है, और सैलानियों को यहां पहुंचने के लिए 60 हजार सीढ़ियां चढ़ना पड़ता है|
जेड स्क्रीन होटल
बता दें, चीन के यलो माउंटेन पर बने इस होटल का नाम जेड स्क्रीन होटल है| यह होटल जमीन से 1830 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है, इसके अलावा ये होटल दुनिया के अन्य होटल्स से काफी अलग है|
यह दुनिया का एक मात्र ऐसा होटल है, जो इतनी ऊंचाई पर बना हुआ है| इतनी अधिक ऊंचाई पर होने के बावजूद भी इस होटल में सभी तरह की लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं| इसके अलावा यहां आपको स्पा और स्विमिंग पूल की सारी सुविधा भी मिलेती है| इस होटल में 65 रूम हैं, जिनमे वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है|
अगर होटल तक पहुंचने के लिए कोई सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो उसके लिए होटल के तरफ से कुली का भी इंतजाम है, जो उन्हें अपनी कुर्सी पर बिठाकर ऊपर ले जाता है, इसके साथ पर्यटकों के लिए यहां केबल कार की सुविधा भी मौजूद है|