निक्की तंबोली और जान कुमार सानू: जान पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप
प्रोमो वीडियो में निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच तकरार देखने को मिलती है| वे जान से इस कदर तंग आ गई हैं, कि उन्हें जेल में भेज देना चाहती हैं|
बता दें,, घर में पहली बार जेल को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है और बारी है, जेल के लिए पहले कैदी को चुनने की जिसके लिए निक्की ने अपने ही दोस्त जान कुमार का नाम लिया है|
इस प्रोमो वीडियो में निक्की तंबोली ने यह कहते हुए सनसनी फैला दी कि जान कुमार ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें किस तक किया है|
निक्की जान से कह रही हैं- आप जेल जाना डिजर्व करते हो. मना करने के बावजूद अगर आप किसी लड़की किस करते हैं, तो वो कभी भी सम्मानजनक नहीं होता है| मैं सच में चाहती हूं, कि आप इस घर से बाहर ही चले जाओ|
इस बार निक्की ने जान पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है, जान को कई बार एपिसोड में निक्की के गाल पर किस करते हुए देखा जा चुका है| तो वहीं निक्की भी जान को इस दौरान मना करते हुए भी दिखी थीं
निक्की का सपोर्ट करते हुए कैप्टन अली गोनी भी जान को सुनाते हुए कहते हैं- अगर निक्की मना करती है, फिर भी तू उसके पीछे जाता है|
जान कुमार सानू ने भी अपने ऊपर लगे आरोप का जवाब दिया है, कि अगर ऐसा है तो फिर क्यों बदले में निक्की ने भी मुझे किस किया|
इन दोनों के बीच की ये तकरार क्या रंग लाती है, ये देखना सही में दिलचस्प होगा|