नागनाथस्वामी मंदिर: यहाँ चढ़ाने के बाद दूध का रंग हो जाता है नीला, हर कोई हैरान
नागनाथस्वामी मंदिर: भारत में वैसे तो अनेकों धार्मिक स्थल हैं, जिनका रहस्य आज भी वैज्ञानिकों को हैरान कर देता है|
ऐसा ही एक मंदिर केरल में है, जहां पर दूध चढ़ाने के बाद उसका रंग अपने आप नीला पड़ जाता है|
इस नागनाथस्वामी मंदिर की सबसे खास बात यही है, कि इसमें दूध चढ़ाने के बाद दूध का का रंग नीला हो जाता है|
कीजापेरूमपल्लम गांव
केरल स्थित यह मंदिर केतु को समर्पित है. इसलिए मंदिर को केति स्थल भी कहते हैं, मंदिर केरल के कावेरी नदी के तट पर कीजापेरूमपल्लम गांव में स्थित है|
इस मंदिर के इसी रहस्य की वजह से लोगों के साथ-साथ वैज्ञानिक भी हैरान हैं| यह मंदिर अपने इस खास रहस्य के ही चलते लोगों के बीच बड़ी मान्यता रखता है|
वैसे तो यह मंदिर भले ही केतु को समर्पित हो, लेकिन इस मंदिर के प्रमुख भगवान शिव हैं. इसीलिए इसे नागनाथ के नाम से भी जाना जाता है|
लोग काफी दूर से मंदिर में राहु के ऊपर दूध चढ़ाने के लिए आते हैं, और यह देखकर हैरान हो जाते हैं कि, आखिर कैसे मंदिर में दूध चढ़ाने पर दूध का रंग सफेद से बदलकर नीला हो जाता है|
सबसे खास बात यह है, कि जो लोग केतु ग्रह के दोष से पीड़ित होते हैं, केवल उनके द्वारा ही चढ़ाए गए दूध का ही रंग बदलता है|