उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में एडमिट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं| फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है| समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है|
ट्वीट में लिखा गया है, कि आदरणीय नेता जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही चिकित्सकों की निगरानी में हैं|
मुलायम यादव के सुपुत्र और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि माननीय नेताजी का स्वास्थ्य अभी स्थिर है| कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है| हम डॉक्टरों के लगातार संपर्क में हैं|
दरअसल, मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत भी रहती है| इसी की वजह से अभी कुछ दिन पहले ही वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं|
पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में भी मुलायम सिंह को पेट में तकलीफ के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था|