दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट, लोग कर सकते हैं 191 देशों की वीजा-फ्री यात्रा
दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जर्मनी है, और यहां के लोग 189 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं|
ग्लोबल रैंकिंग में टॉप पर जापान
पिछले चार सालों से इस रैंकिंग में टॉप पर चल रहा जापान 2021 में जारी हुई ग्लोबल रैंकिंग के हिसाब से एक बार फिर शीर्ष पर है| जापान के लोग इस पासपोर्ट से 191 देशों की यात्रा वीजा-फ्री होकर कर सकते हैं|
इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सिंगापुर का नाम है, इस देश में रहने वाले लोग 190 देशों की यात्रा वीजा फ्री कर सकते हैं|
तीसरे स्थान पर जर्मनी और साउथ कोरिया का नाम है, क्योंकि, इन दोनों देशों के लोग 189 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं|
इसके अलावा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इटली, फिनलैंड, लक्जमबर्ग और स्पेन चार देश हैं, और यहाँ रहने वाले लोग 188 देशों की यात्रा कर सकते हैं|
वही ऑस्ट्रिया और डेनमार्क पांचवें स्थान पर हैं, और इन देशों के लोग 187 देशों की यात्रा वीजा फ्री कर सकते हैं|
इसी तरह छठे स्थान पर फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल और स्वीडन पांच देश हैं, इन देशों के लोग 186 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं|
हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स ने जारी की रैकिंग
बता दें, कि हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स ने इस साल ये रैकिंग जारी की है, और ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डाटा पर आधारित है|
हालांकि, रैंकिंग में कोरोना वायरस महामारी के चलते कई देशों में यात्रा को लेकर अस्थाई प्रतिबंधों को फिलहाल शामिल नहीं किया गया है|
इसके अलावा इस लिस्ट में टॉप टेन की श्रेणी में बेल्जियम, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, ग्रीस, कनाडा, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूके और अमेरिका जैसे देश आते हैं|
गौरतलब है, सात साल पहले इस लिस्ट में अमेरिका टॉप पर हुआ करता था, लेकिन अब ये देश फिसलकर सातवें स्थान पर जा पहुंचा है|
इस लिस्ट में सबसे आखिर पायदान में अफगानिस्तान का नाम है, मतलब इस देश का पासपोर्ट सबसे कमजोर है|