भारत की ग्लैमरस महिला राजनेता, जो राजनीति में भी हैं सुपर एक्टिव
हमारे देश के महिलाओं की खूबसूरती केवल सौंदर्य प्रतियोगियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत की ग्लैमरस महिला राजनेता राजनीति में भी अपना योगदान बखूबी दे रही हैं।

नुसरत जहां
नुसरत जहां एक बेहद ग्लैमरस भारतीय बंगाली सिनेमा की फिल्म अभिनेत्री और राजनेता है| 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में जन्मी नुसरत ने अपनी शिक्षा भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से पूरी की|
2019 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से चुनाव लड़ा, और इसी के साथ इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा|

अल्का लांबा
तेजतर्रार अल्का लांबा अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है| इन्होंने 19 साल की उम्र में कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन कर लिया था|
युवाओं को साथ जोड़ने के उद्देश्य से इन्होंने एक एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की शुरुआत की| 20 साल से अधिक समय तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहने के बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और चांदनी चौक से फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गई|

दिव्या स्पंदना
फिल्म जगत में राम्या के नाम से मशहूर बेहद खूबसूरत दिव्या स्पंदना दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं| 29 नवम्बर, 1982 को इनका जन्म बेंगलुरु में हुआ था, और इनकी पहली फिल्म, कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ थी, जो बेहद हिट रही थी|
2013 में राम्या ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा|

अंगूरलता डेका
बंगाली और असमिया फिल्मों का जाना-माना नाम अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी हैं| 2016 से यह असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं|

गुल पनाग
भारत की ग्लैमरस महिला राजनेता की सूची में शामिल पूर्व ब्यूटी क्वीन, भारतीय अभिनेत्री और राजनेता गुल पनाग ने बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर 2003 में ‘धूप’ फिल्म से किया था। इसके अलावा इन्होंने कई फिल्मों और टीवी सेरियल्स में काम किया है। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था|