किसान आंदोलन पर मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी को लेकर कही ये बात
किसान आंदोलन पर मिया खलीफा ने ट्वीट कर मिसेज जोनस यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस की खामोशी पर पर कमेंट किया है|
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मिया ने लिखा- ‘क्या मिसेज जोनस इस मामले पर कुछ बोलेंगी….
गौरतलब है, देश में चल रहे किसान आंदोलन पर अब अंतराष्ट्रीय रूप से रिएक्शन सामने आ रहे हैं|
पॉप-सिंगर रिहाना का ट्वीट
हाल ही में अंतराष्ट्रीय पॉप-सिंगर रिहाना के बाद एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाया था|
इसके बाद से ही वे लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट करती आ रही हैं, वहीं अब मिया ने किसानों की इस लड़ाई में प्रियंका चोपड़ा जोनस की चुप्पी पर सवाल उठाया है|
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘क्या मिसेज जोनस इस मामले पर कुछ बोलेंगी? मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं|
आगे वे लिखती हैं, जिस तरह से बेरूत तबाही में शकीरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, ये मुझे बिल्कुल वैसा ही लग रहा है. चुप्पी’.
प्रियंका ने किसान आंदोलन पर किया था ट्वीट
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में किसान आंदोलन के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई थी|
उन्होंने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था- ‘हमारे किसान भारत के अन्न सिपाही हैं. उनके डर को समाधान करना होगा. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा|
लेकिन, इस ट्वीट के बाद प्रियंका ने अब तक किसान आंदोलन पर अपनी अन्य कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी|