भारतीय पुरुष ब्यूटी प्रोडक्ट्स की शॉपिंग के मामले में महिलाओं को दे रहे हैं टक्कर
हाल ही की एक चौंकाने वाली रिसर्च के मुताबिक, इंडिया में हैंडसम दिखने के लिए भारतीय पुरुष ब्यूटी प्रोडक्ट्स की शॉपिंग करते हैं|
आमतौर पर महिलाओं को सजने-संवरने और सबसे सुन्दर दिखने का शौक होता है| लेकिन, भारत में सजने-संवरने के मामले में पुरुष भी महिलाओं से आगे हैं|
सर्वे के अनुसार, महिलाओं की तरह ही हर महीने यहाँ के पुरुष भी 9-10 ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी में लगे हुए हैं|
बता दें, कि यह ऑनलाइन सर्वे गूगल और कंसल्टिंग कंपनी डब्ल्यूपीपी ने मिलकर किया है|
ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को सर्च कर रहे पुरुष
ब्यूटी और पर्सनल केयर इंडस्ट्री की कंज्यूमर रिपोर्ट के अनुसार, भारत में तकरीबन 60 प्रतिशत उपभोक्ता सौंदर्य प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म को फॉलो कर रहे हैं|
दूसरी तरफ 40 प्रतिशत उपभोक्ता इन सौंदर्य उत्पादों को ऑनलाइन सर्च करते हैं|
इसी स्टडी के मुताबिक, 80 प्रतिशत उपभोक्ता ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए गूगल, और ई-कॉमर्स वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं|
नई टेक्नॉलजी को अपना रहे पुरुष
जानकारी के लिए बता दें, कि यह सर्वे 18-45 उम्र के लगभग 1,500 उपभोक्ताओं पर बेस्ड है|
इस रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए पुरुष अब नई-नई टेक्नॉलजी का सहारा ले रहे हैं|
इसमे 60 प्रतिशत ब्यूटी उपभोक्ता वर्चुअल रियलिटी में इंटरेस्ट रखने के साथ 40 प्रतिशत का झुकाव वास्तविकता से भी है|
रिपोर्ट में कहा गया है, कि बड़े-बड़े ब्यूटी ब्रांड पुरुषों को नई टेक्नॉलजी का एक्सपीरियंस देने में भी लगी हुई हैं|