क्रिसमस को बनाएं कुछ खास, चॉकलेट और टॉफी के अलावा ऐसे बांटें खुशियां
क्रिसमस को बनाएं कुछ खास: 25 दिसंबर के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, यह दिन तब से उनके जन्म उत्सव के तौर पर मनाया जाता है|
क्रिसमस के त्योहार पर हर साल सेंटा क्लॉज आते हैं, और बच्चों को उपहार देते हैं| अपने भारत की यह खासियत रही है, कि यहां कोई भी त्योहार हो, मगर इस बहाने गरीबों,असहायों की मदद करना अच्छा माना जाता है|
इस बार आप भी क्रिसमस कुछ अलग ढंग से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो अपनी खुशियों में गरीबों, बुजुर्गों को शरीक कर सकते हैं, और नीचे दिए गए आईडिया की मदद ले सकते हैं|

गरीब–असहाय बच्चों के बनें सेंटा क्लॉज
शेल्टर होम में रह कर बच्चों को आप अपने त्योहार में शामिल कर सकते हैं| यकीन मानिए, आपका प्यार भरा साथ उनके जीवन में खुशियां लेकर लाएगा, तो इस बार इन बच्चों को बांटिए अपना प्यार और बना लीजिए अपने त्योहार को खास|
गरीबों की करें मदद
इस खास दिन आप अपने आस पड़ोस के गरीब बच्चों को तोहफे दे सकते हैं| अक्सर गरीबों के पास इतने साधन नहीं होते, कि वे किसी भी त्योहार को अच्छी तरह मना सकें|
आप इस बार उपहार के बहाने उन्हें उनकी जरूरतों के सामान दे सकते हैं, और इस बहाने गरीबों की मदद भी हो जाएगी|
जानवर भी दया के हकदार
इंसानों की तरह ऐसे बहुत से जानवर भी हैं, जो आपको आपके आस-पड़ोस या फिर गली, मुहल्लों में भूखे प्यासे मिल जाएंगे|
अपने इस उत्सव में आप इन बेजुबानों को शामिल कर सकते हैं, अगर आप इनकी सच्चे दिल से मदद करना चाहते हैं, तो यह त्योहार वास्तव में आपके लिए एक अच्छा बहाना बन सकता है, और आप इसके बहाने इन जानवरों को खाना खिला सकते हैं, इनके लिए आप कोई जगह या फिर लोकल शेड हाउस आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
ताकि फिर ये रह कर वहां सर्दियां गुजार सकें, ये बेजबान जीव भी आपको दुआएं देंगे, और आपको भी भीतरी तौर पर खुशी का एहसास होगा|