मैग्डेबर्ग वाटर ब्रिज: यहां नदी के ऊपर बहती है नदी, इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना
मैग्डेबर्ग वाटर ब्रिज: क्या आपने कभी एक नदी के ऊपर दूसरी नदी बहती हुई देखी है? अगर नहीं तो बता दें, कि यह अनोखी चीज जर्मनी में देखने को मिलती है| जहां नदी के ऊपर नदी बहती है|
जर्मनी के अद्भुत इंजीनियर्स ने मैग्डेबर्ग शहर में एल्बे नदी के ऊपर ब्रिज बना कर उस पर नदी बहा दी. इस ब्रिज के ऊपर गाड़ियां नहीं बल्कि पानी का जहाज चलता हैं|
शानदार इंजीनियरिंग
जर्मनी में इंजीनियरिंग के शानदार नमूने को मैग्डेबर्ग वाटर ब्रिज के नाम से जाना जाता है. नदी के ऊपर बह रही यह नदी व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है|
साल 2003 में बना यह पुल जहाजों के चलने के लिए यह दुनिया का सबसे लंबा जलसेतु है| इस पुल को बनाने के लिए मैग्डेबर्ग शहर के बाहर एल्बे नदी के विपरीत दिशाओं में बहने वाली नहरों को जोड़ दिया गया, और इसके बाद उन्हें एक साथ मिलाकर नदी के ऊपर ब्रिज बनाया गया|
इस तरह इसे शहर से काफी दूर एल्बे नदी के ऊपर एक और नदी बनाकर जहाजों के आवागमन के लिए एक नया रास्ता बना दिया गया| जानकारी के मुताबिक, ब्रिज को बनाने का यह अनोखा आइडिया 80 साल पहले आया था| वैसे तो साल 1930 में इसका काम शुरू किया जाना था, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध की वजह से ऐसा हो नहीं पाया| इसके बाद साल 1997 में दोबारा ब्रिज को बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई, और फिर साल 2003 में इसे पूरा किया गया|