बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के घर अगले महीने बजने वाली है शहनाई
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| जिसमें वह अपने भाई अक्षत को हल्दी लगाती हुई दिख रही हैं| इस वीडियो में वह अपने रीति-रिवाजों के बारे में बता रही हैं| उनका यह अंदाज़ उनके फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है|
कंगना लिखती हैं- आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें शेयर कर रही हूं, ‘बधाई’ हिमाचल की एक परम्परा है| जिसमें शादी का सबसे पहला निमंत्रण मामा जी को दिया जाता है| मेरे भाई की शादी नवंबर में है, आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे इसलिए इसे ही बधाई कहते हैं|
इसके साथ कंगना ने यह भी बताया कि यह बधाई कार्यक्रम उनके नाना के घर मंडी में किया गया है|
इस हल्दी सेरेमनी वाले वीडियो में बॉलीवुड क्वीन कंगना के साथ उनकी बड़ी बहन रंगोली भी नजर आ रही हैं|
आपको बता दें, कि पिछले साल अक्षत की सगाई हुई थी| जिसके फोटोज़ भी कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे|
अभी की बात करें तो कंगना अपने काम पर वापिस लौट चुकी हैं| अभी वह अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी थालयवा की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं| जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की थी|