ग्रीन दिवाली को कंगना रनौत का सपोर्ट, लेकिन ईद-क्रिसमस पर भी उठाए सवाल
अपने ट्वीट में कंगना रनौत ने पटाखे फ्री दिवाली मनाने की बात कही तो वहीं दूसरी ओर कंगना ने लिबरल्स पर भी निशाना साधा है|
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- चलो दिवाली को पटाखा फ्री, क्रिसमस पेड़ों को काटे बिना और ईद जानवरों पर क्रूरता किए बिना सेलिब्रेट करें… क्या सभी लिबरल्स मुझसे सहमत हैं?
अगर नहीं तो यह कहना आसान है कि आप क्या चाहते हैं? लेकिन यह स्पष्ट नहीं है, कि आप जो चाहते हैं, वो क्यों चाहते हैं| अपने आप से पूछें कि आपकी इन डार्क इच्छाओं के पीछे का क्या कारण है|
गौरतलब है कि कंगना ने यह ट्वीट एक यूजर को जवाब देते हुए किया था| उस यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था- अगर अब दिवाली पटाखों के बिना मनाई जा रही है, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके|
तो फिर क्यों ना पर्यावरण के लिए क्रिसमस को भी बिना पेड़ों को काटे बिना मनाया जाना चाहिए|
बता दें, कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं| वे खुलकर और बेबाक तरीके से अपने विचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखने रखती हैं|
पिछले कुछ समय से कंगना सुशांत सिंह राजपूत केस, बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन, मुंबई पुलिस, नेपोटिज्म, जैसे मु्द्दों पर अपनी राय रखती आ रही हैं|
कंगना को इसके लिए सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिलने के साथ कुछ लोगों द्वारा ट्रोल भी किया जा रहा है|