राजद्रोह केस में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और बहन रंगोली को मुंबई पुलिस का समन
राजद्रोह केस में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को सोमवार को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है|
बता दें कि, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 17 अक्टूबर 2020 को वादी मुन्नवर अली की शिकायत पर कंगना रनौत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था|
यह मामला आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 124ए के तहत दर्ज़ किया गया है|
अब इस राजद्रोह मामले में अदालत ने पुलिस को तुरंत आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है|
उसी के आधार पर अब पुलिस ने कंगना उनकी बहन रंगोली को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है| दोनों को सोमवार और मंगलवार को बारी-बारी से आने के लिए कहा गया है|
बताते चलें कि, कास्टिंग डायरेक्टर अशरफ सैय्यद की शिकायत पर ही बांद्रा कोर्ट ने कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे|
कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया था, कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड को बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रही हैं|
टीवी से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक, हर जगह वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाफ ज़हर उगल रही हैं| जिससे बॉलीवुड की छवि इंटरनेशनल लेवल पर भी ख़राब हो रही है|