अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का इंडिया में इस जगह से है कनेक्शन
डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में मात देकर सुर्ख़ियों में आए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन आने वाले दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे|
वैसे तो बाइडेन का पूरा परिवार अमेरिका में रहता है| लेकिन क्या आपको पता है उनके कुछ रिश्तेदार आज भी भारत में भी रहते हैं|
इस बात का खुलासा खुद बाइडेन ने किया था, जब वह साल 2013 में अमेरिकी उपराष्ट्रपति रहते हुए भारत आए थे| तो मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनके कुछ दूर के रिश्तेदार भारत की वित्तीय राजधानी में रहते हैं|
नागपुर से है पुराना रिश्ता
दरअसल, नागपुर में कुछ लोगों के अनुसार वो अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति बाइडेन के रिश्तेदार हैं, और वो 1873 से ही उसी शहर में रह रहे हैं|
मुंबई में कार्यक्रम के दौरान बाइडेन ने कहा था, कि 1972 में सीनेटर बनने के बाद उन्हें इंडिया के बिडेंस से एक पत्र प्राप्त किया था| जिससे उन्हें पता चला था, कि उनके “दादा “ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे|
यह पत्र नागपुर के लेस्ली बाइडेन द्वारा लिखा गया था, जिनके पोते आज भी दावा करते हैं, कि उनका परिवार 1873 से वहां रह रहा है|
लेस्ली बाइडेन की पोती सोनिया के अनुसार लेस्ली नागपुर में ही रहते थे, और 1983 में मृत्यु से पहले वह ‘ऑरेंज सिटी’ में भारत लॉज एंड हॉस्टल कैफे के प्रबंधक थे|
15 अप्रैल 1981 को “लेस्ली ने एक पत्र के माध्यम से ‘जो बाइडेन के साथ संपर्क किया था| जिसका जवाब 30 मई, 1981 को जो बाइडेन ने एक पत्र के माध्यम से ही दिया, उन्होंने कहा कि वह भारत से पत्र मिलने के बाद काफी प्रसन्न थे|
बता दें, कि सोनिया के बड़े भाई इयान बिडेन भी नागपुर में ही रहते हैं| वो मर्चेंट नेवी में एक रिटायर्ड अफसर रहे हैं|
उनके अनुसार मिस्टर लेस्ली और जो बाइडेन ने एक आम पूर्वज जॉन बाइडेन और उनकी पत्नी ऐनी ब्यूमोंट के बारे में भी जानकारी साझा की थी|