यहां शादी के बाद भी सेक्स से दूरी बना रहे हैं लोग, देश के सामने अजीबोगरीब संकट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो शादीशुदा लाइफ में भी सेक्स से दूरी बना रहे हैं|
जिसके कारण जापान की आबादी में बूढ़े होते लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और इसे देश में अहम संकट के तौर पर देखा जा रहा है|
आज हालत यह बन चुके हैं, कि शादीशुदा महिला बच्चा चाहती है लेकिन, उनका पति कभी सेक्स करना ही नहीं चाहता|
सिंगल लोगों की आबादी में बढ़ोतरी
चुओ यूनिवर्सिटी के एक सर्वे के अनुसार, जापान के 25 फीसदी युवा सिंगल ही रहेंगे और पूरी जिंदगी शादी नहीं करेंगे| इसी की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में पिछले तीन दशक में सिंगल लोगों की आबादी काफी अधिक बढ़ गई है|
सिंगल लोगों की तादाद बढ़ने की सबसे बड़ी वजह देश की इकोनॉमी अच्छी नहीं होने की वजह से महिलाओं को कमाने वाले अच्छे पार्टनर नहीं मिल पा रहे हैं| वहीं, देश में काफी लोग इसलिए भी सिंगल रहते हैं, क्योंकि अधिक काम की वजह से उनके पास रोमांस या पार्टनर के साथ वक्त गुजारने का समय ही नहीं रहता|
सिंगल महिलाओं की संख्या में वृद्धि
2015 के एक आंकड़े के मुताबिक, 1992 के मुकाबले, देश में 18 से 39 साल के युवाओं में, सिंगल महिलाओं की संख्या 22 लाख अधिक हो गई है, और सिंगल पुरुषों की संख्या 17 लाख बढ़ गई है|
अभी हाल ही की एक स्टडी में यह भी पता चला था, कि जापान की हर चार में से एक महिला और तीन में से एक पुरुष 30 साल से अधिक उम्र के होने के बावजूद अभी तक सिंगल हैं| इनमें से आधे तो ऐसे हैं, जिन्हें रिश्ते में कोई रुचि नहीं थी|
जापानी मीडिया की माने, तो देश में सेक्स से दूरी की वजह से वर्जिन लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है|