आईपीएल 2021: इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजर, जोरदार बोली की उम्मीद
आईपीएल 2021: इस महीने की 18 तारीख को इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के लिए नीलामी चेन्नई में होनी है|
इस बार के सत्र के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिंग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरणजारी रहेगा|
कई खिलाड़ियों को इस सत्र के नीलामी से पहले टीमों ने रिलीज किया| जिनमें स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं|
स्टीव स्मिथ
राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को आश्चर्यजनक रूप से रिलीज कर दिया था, क्योंकि, 2018 IPL सत्र से अब तक स्मिथ टीम के कप्तान भी रहे थे|
हालांकि पिछले साल अंक तालिका में आरआर सबसे नीचे रहा था, लेकिन, फिर भी, इस सत्र के लिए टीमों की निगाहें स्मिथ को खरीदने पर होंगी|
ग्लेन मैक्सवेल
इस सत्र के लिए मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर दिया था| मैक्सवेल की आक्रामक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग उन्हें सबसे अलग बनाती है| अब देखना होगा, कि कौन-सी टीम मैक्सवेल को खरीदती है|
नाथन कूल्टर नाइल
पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच खेले थे, और फाइनल में भी बढ़िया गेंदबाजी की थी| कूल्टर नाइल ने अतीत में IPL में बढ़िया प्रदर्शन किया है| अब देखते हैं, कि वह किस टीम के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं|
क्रिस मॉरिस
पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका के इस आलराउंडर ने आरसीबी के लिए गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन अब आरसीबी ने मॉरिस को रिलीज कर दिया| तेज गेंदबाजी के साथ ही मॉरिस आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं| इसलिए आईपीएल 2021 में चेन्नई, पंजाब जैसी टीमें उनको खरीदने का प्रयास कर सकती हैं|
उमेश यादव
यह भारतीय गेंदबाज पिछले कुछ आईपीएल सीजन से अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है| हालांकि, उमेश आरसीबी के साथ पिछले तीन सत्र से जुड़े थे| वहीं उम्मीद है, कि मैच जिताने की काबिलियत के चलते कई टीमें इन पर बोली लगा सकती हैं|