भारत ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, ये हैं खासियतें
इस समय भारत का अपने दोनों पडोसी देशों के साथ तनाव चला हुआ है| इसी माहौल के बीच भारत ने बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप क्षेत्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया|
चीन और पाकिस्तान के साथ लगातार जारी तनाव के बीच हम लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं|
ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मनों को एक पल में तबाह करने का मादा रखती है| बता दें, ब्रह्मोस मिसाइल एक यूनीवर्सल लंबी रेंज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम है, जिसे जमीन, समुद्र और हवा कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है|
न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से कहा है, कि यह परीक्षण भारतीय वायु सेना द्वारा किए जा रहे अभियान का हिस्सा है, इस समय भारतीय वायु सेना के पास मिसाइल के भूमि और वायु-प्रक्षेपित दोनों संस्करण उपलब्ध हैं|
ये है ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत
ब्रह्मोस को एंटी-शिप और लैंड-अटैक रोल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है| फिलहाल, इसे भारतीय सेना और जलसेना में कमीशन किया गया है|
यह इतनी तेज और शक्तिशाली है, कि इससे विमानवाहक पोतों को भी पल भर में तबाह किया जा सकता है|
यह मिसाइल ध्वनि की गति से करीब 3 गुना अधिक तेज रफ्तार से अपने लक्ष्य को भेद सकती है| वर्तमान समय में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम अपना श्रेणी में पूरी दुनिया का सबसे तेज ऑपरेशनल सिस्टम है|