फुटबॉलर एल्फोंसो डेविस ने शेयर की फोटो तो उस पर लोगों ने कर डाले भद्दे कमेंट्स
इस फोटो में जोर्डिन और फुटबॉलर एल्फोंसो डेविस दोनों साथ छुट्टियां मना रहे हैं| बता दें, 2017 में इन दोनों को कनाडा अंडर 17 फुटबॉल के प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया था|
इसी दौरान दोनों ने डेट करना भी शुरु किया था, जोर्डिन और डेविस अक्सर साथ में तस्वीरें पोस्ट करते हैं, लेकिन उनकी एक फोटो पर पिछले कुछ समय में गंदे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है|
खूबसूरत जीन को खराब कर रही हैं जोर्डिन

दरअसल, 4 महीने पहले जोर्डिन ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे स्पेन में अपने बॉयफ्रेंड डेविस के साथ छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रही थीं|
लेकिन, इस तस्वीर पर भद्दे और नस्लभेदी कमेंट्स करते हुए कई लोगों ने डेविस की स्किन को लेकर उन्हें बंदर तक कहा है, इसके अलावा जोर्डिन को लेकर कहा, कि वे अपने खूबसूरत जीन को खराब कर रही हैं|
डेविस ने भी इन कमेंट्स का स्क्रीनशॉट लगाते हुए स्टोरी शेयर की और लिखा- ये कुछ ऐसे कमेंट्स हैं, जो मेरी गर्लफ्रेंड की तस्वीरों के नीचे लिखे जा रहे हैं, और उनके इंस्टाग्राम के इनबॉक्स और मेरे इनबॉक्स में भी इन्हें भेजा जा रहा है, ये बहुत घटिया और निराशाजनक है|
डेविस की गर्लफ्रेंड जोर्डिन ने भी किया रिएक्ट
वही इस सब को लेकर डेविस की गर्लफ्रेंड जोर्डिन भी काफी निराश नजर आईं और उन्होंने लिखा- हम कभी दुनिया में अच्छा और पॉजिटिव नहीं देख सकते है क्या? अगर हम सिर्फ एक दूसरे की त्वचा के रंग पर ही ध्यान देते रहेंगे, लोगों को समझना होगा, कि हम सभी मानव जाति का ही एक हिस्सा हैं|
मालूम हो, कि ब्लैक लाइव्स मैटर कैंपेन के दौरान फुटबॉलर एल्फोंसो डेविस ने इसे सपोर्ट किया था, और उन्होंने अपनी फुटबॉल टीम के साथियों के साथ इस मूवमेंट को सपोर्ट करने के लिए हाथ में बैंड भी बांधा था, यहाँ तक की उनकी उनकी गर्लफ्रेंड ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया था|