फार्मर्स प्रोटेस्ट: भूख हड़ताल करेंगे किसान, Mann ki Baat के दौरान बजाएंगे थाली
फार्मर्स प्रोटेस्ट: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के 26वें दिन आज से प्रदर्शनकारी किसान भूख हड़ताल करेंगे, हर प्रदर्शन स्थल पर 11-11 किसान अनशन करेंगे|
इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को 25, 26 और 27 दिसंबर को फ्री करने का निर्णय लिया है|
किसानों ने आज से कृषि कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल करने की घोषणा की है|
उनके मुताबिक, सभी प्रदर्शन स्थलों पर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं, और हर प्रदर्शन स्थल पर 11-11 किसान रोजाना अनशन करेंगे, और इसके साथ ही सभी किसान संगठनों ने लोगों से 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर एक समय का भोजन ना ग्रहण करने की अपील की है|
मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीटेंगे बर्तन
किसानों ने ऐलान यह भी किया है, कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के वक्त बर्तन बजाएंगे|
भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह दलेवाला के मुताबिक, हम सभी किसान भाइयों से अनुरोध करते हैं, कि जब तक पीएम का देश के नाम संबोधन चलेगा, सभी लोग थाली बजाएं|