एरिका पैकर्ड: बेहद खूबसूरत हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन गैविन पैकर्ड की बेटी
एरिका पैकर्ड को आप शायद ही जानते होंगे, लेकिन उनके पिता गैविन पैकर्ड को आप जरूर जानते होंगे. शायद हो सकता है नाम से नहीं, लेकिन चेहरे से आप उन्हें जरूर पहचान लेंगे|

बॉलीवुड के सबसे हँडसम खलनायकों में गैविन पैकर्ड शामिल एक थे| उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में छोटी लेकिन मजबूत भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें से चमत्कार, सड़क, त्रिदेव, मोहरा और करण अर्जुन आदि फिल्मों के नाम प्रमुख हैं|
दुर्भाग्यवश, 2012 में गैविन की मौत हो गई| बता दें, गैविन की दो बेटियां हैं, एरिका और कैमिली पैकर्ड| कैमिली पैकर्ड लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहती हैं, लेकिन उनकी बहन एरिका ग्लैमर वर्ल्ड में सक्रिय हैं| वे अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं|