बीवी को लेने ससुराल गए पति का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप
धर्म परिवर्तन का यह मामला दिल्ली के प्रेम नगर से सामने आया है जहां अब पीड़ित युवक मोहित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है|
मोहित ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है, कि वह लड़की हिन्दू नाम से फेसबुक पर उसे मिली थी|
उसके बाद दोनों में प्यार हुआ और बात शादी तक पहुँच गई तब लड़की ने खुलासा किया कि वो मुस्लिम समुदाय से है| लेकिन उसके लिए हिन्दू बनने को तैयार है| फिर उस लड़की ने धर्म बदल कर साल 2018 में मोहित से शादी कर ली|
शादी के बाद इन दोनों की एक प्यारी सी बच्ची भी है| मोहित के अनुसार, एक दिन उसकी बीवी उसे बताए बिना अचानक अपने घर गोंडा (UP) चली गई|
मोहित जब अपनी मां के साथ बीवी को लेने गोंडा गया, तो वहां उसके ससुराल वालों ने उसे धमका कर उसका धर्म परिवर्तन करवाया और उसे मोहित से अबुजर अंसारी बना दिया|
बता दें, शादी के 2 साल बाद मोहित ने दिल्ली पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया, कि दरअसल उसकी बीवी फेसबुक पर उस से सोनिया नाम की लड़की बनकर और जब मोहित उसके प्यार में पागल हुआ था, तब उसने अपने मुस्लिम होने का खुलासा किया|
लड़के वालों पर भी आरोप
अब तक की जांच में ये बात भी सामने आई है, कि लड़की के परिवार वालों ने पहले से मोहित के ऊपर साल 2019 में दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा रखी है|
गोंडा पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है| वहीँ दूसरी ओर दहेज की एफआईआर दर्ज होने के 1 साल बाद मोहित ने भी दिल्ली पुलिस के सामने लव जिहाद का और जबरन धर्म बदलवाने का खुलासा कर दिया है|
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मोहित के आरोप बेहद गम्भीर हैं, लिहाजा हमने एफआईआर दर्ज कर ली है| आगे की कार्यवाही के लिए हमारी टीम गोंडा जाएगी और जहां जाकर मामले की जांच करेगी|