दंगल गर्ल फातिमा कभी नहीं करना चाहती है शादी, सना ने बताई इसके पीछे की वजह
बॉलीवुड की जानी-मानी दंगल गर्ल फातिमा यानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख़ का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था|
फिल्म दंगल में फातिमा सना शेख ने बेहतरीन काम किया था, और यहीं फिल्म उनकी पहचान भी बनी, और आज वे लीड एक्ट्रेस के रूप में देखी जाती है,
बाल कलाकार के रूप में बनाई पहचान
बाल कलाकार के रूप में फातिमा सना शेख़ ने चाची 420, वन टू फोर और दिलवाले जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई, और ये सभी फ़िल्में दर्शकों को खूब पसंद आई थी|
लेकिन, अपने एक साक्षात्कार में फातिमा ने यह कहकर अपने फैंस को हैरान कर दिया कि वे कुंवारी ही रहेगी, हालांकि, इसकी साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई|
कभी शादी नहीं करना चाहती फातिमा सना शेख़
एक्ट्रेस ने एक बार अपने एक साक्षात्कार के दौरान शादी पर बात करते हुए बताया था कि, वे शादी नहीं करना चाहती है|
एक साक्षात्कार में बातचीत के दौरान अभिनेत्री फातिमा सना शेख़ ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि, मैं शादी पर विश्वास नहीं करती हूं|
अभिनेत्री ने आगे कहा, मेरा मानना है, कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको शादी को किसी डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की जरूरत नहीं है.”
इसके अलावा शादी पर एक्ट्रेस ने कहा कि, शादी डॉक्यूमेंटेड होती है, इसका यह मतलब नही है, कि आप सच में उस व्यक्ति से प्यार करते हैं| 29 वर्षीय फातिमा ने बताया था कि, मैं इस मामले में खुले विचारों वाली हूं|