क्राइम न्यूज़ झारखंड: पोती ने मित्र के साथ मिलकर दादा को लगाया 11 लाख का चूना
क्राइम न्यूज़ झारखंड: यह अजीब और हैरानी वाली खबर आई है झारखंड से जहां एक पोती ने अपने मित्र के साथ मिलकर अपने दादा-दादी के खाते से 11 लाख 80 हजार की अवैध निकासी कर ली|
आजकल के दौर में टूटते भरोसे का यह जीता-जागता मामला झारखंड के धनबाद का है, जहां एक पोती ने अपने दादा-दादी के खाते से 11 लाख 80 हजार की अवैध निकासी कर ली
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से साढ़े आठ लाख रूपये बरामद किए हैं, अब दोनों को साइबर पुलिस और पुख्ता सबूत के साथ सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है|
कोलकाता से हुई गिरफ्तारी
इस मांमले संबंध में पुलिस ने बताया, कि भूली निवासी राकेश कुमार ने अपने माता-पिता के खाते से अवैध निकासी की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी|
जांच आगे बढ़ी और फिर पुलिस की एक टीम कोलकाता गई, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर धनबाद साइबर थाना ले आई|
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साढ़े 8.5 लाख रुपये बरामद करने में सफलता भी पाई है, और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है|