कंडोम और रोलिंग पेपर की 2020 में बढ़ी डिमांड, चिकन-बिरयानी बनी लोगों की पसंद
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद साल 2020 में लोगों से जुड़ा एक डाटा में सामने आया, कि इस दौरान लोगों ने कंडोम और रोलिंग पेपर की जमकर शॉपिंग की।
डंजो एप की ओर से जारी डिलिवरी ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, औसतन रात के मुकाबले दिन में तीन गुना ज्यादा कंडोम का ऑर्डर किया गया।
इस रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में छह गुना, चेन्नई में पांच गुना और जयपुर में चार गुना बढ़ोतरी दर्ज़ की गई। इसके अलावा मुंबई और बंगलूरू जैसी मेट्रो सिटी में दिन में तीन गुना ज्यादा ऑर्डर किए गए।
रोलिंग पेपर ऑर्डर में वृद्धि
रोलिंग पेपर एक तरह का कागज होता है, जिसे सिगरेट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, और अकेले बंगलूरू में 22 गुना ज्यादा रोलिंग पेपर एप के जरिए ऑर्डर किया।
वहीं इसी दौरान बंगलूरू, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्भनिरोधी दवा का ऑर्डर किया गया।
सबकी पसंद चिकन बिरयानी
इसके अलावा इस साल खाना मंगवाने में भी इस एप का जमकर इस्तेमाल किया गया, और चिकन-बिरयानी बंगलूरू में सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाला फूड बना।
इसी तरह मुंबई में दाल खिचड़ी को ज्यादा पसंद किया गया, चेन्नई में इडली और गुरुग्राम में आलू टिक्की बर्गर को सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।