क्रिस्टिना ओज्टर्क: 11 बच्चों की मां ये 23 वर्षीय महिला चाहती है 100 बच्चों का परिवार
क्रिस्टिना ओज्टर्क: रूस में रहने वाली 23 साल की क्रिस्टिना को बच्चों से कुछ ज्यादा ही लगाव है, इसलिए वे इतनी कम उम्र में ही 11 बच्चों का पालन पोषण कर रही है| इतना ही नहीं, इससे भी आगे जाकर वे भविष्य में कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं|
एक स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत में क्रिस्टिना ने कहा, कि मैंने छह साल पहले एक लड़की को जन्म दिया था| उसके बाद हम लोगों ने सरोगेसी’ के सहारे बाकी बच्चों को पैदा किया है, और ये सभी बच्चे हमारे जेनेटिक्स के ही हैं|
सरोगेसी तकनीक का इस्तेमाल
दरअसल, इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा था, कि वे 105 बच्चे चाहते हैं, जिसके बाद उनका ये पोस्ट वायरल होने लगा था|
इस बारे में क्रिस्टिना ने कहा, कि हम संख्या को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर है कि हम यहीं पर रूकने वाले नहीं है|
बता दें, कि ये परिवार जॉर्जिया के बातुमी शहर में रहता है, और इस शहर में सरोगेसी गैर-कानूनी नहीं है|
जानकारी के मुताबिक, सरोगेसी के सहारे बच्चे पैदा करने की पूरी प्रक्रिया की कीमत लगभग 8 हजार यूरो यानी 7 लाख रूपए है|
इस हिसाब से अगर ये फैमिली 100 बच्चे चाहती है, तो सरोगेसी के सहारे उनके 70 करोड़ रूपए खर्च हो सकते हैं|
क्रिस्टिना के मुताबिक, जिस क्लीनिक में हम सरोगेसी के लिए जाते हैं, वे ही हमारे लिए सरोगेट महिलाओं का चयन करते हैं, और इस पूरी प्रक्रिया की आखिरी तक जिम्मेदारी उनकी होती है|