ब्रेस्ट आयरनिंग: लड़कियों को बलात्कार से बचाने के लिए यहां अपनाई जाती है एक दर्दनाक प्रथा
ब्रेस्ट आयरनिंग: इस दुनिया में महिलाओं से जुड़ी हुई कई प्रथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से कुछ तो बेहद अजीबोगरीब होती हैं।
आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी प्रथा की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें लड़कियों को बलात्कार से बचाने के लिए दर्दनाक प्रक्रिया अपनाई जाती हैं।
अफ्रीका में लोगों का मानना है, कि इसी प्रथा की वजह से लड़कियों का रेप नहीं हो सकता और वो शादी से पहले गर्भवती नहीं होंगी, इसके अलावा कोई भी पुरुष लड़कियों पर बुरी नज़र नहीं डालेगा और वो सुरक्षित रहती हैं।
लड़कियों के स्तनों को बढ़ने से रोकने की प्रक्रिया
‘ब्रेस्ट आयरनिंग’ प्रथा के मुताबिक, लड़कियों के स्तन विकसित होने की प्रक्रिया को किशोरावस्था में ही रोक दिया जाता है। इस पीड़ादायक और विचित्र रिवाज के तहत लड़कियों के स्तनों को बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें गर्म लोहे की छड़ों या गर्म पत्थर से दाग दिया जाता है, ताकि वो चपटे हो जाएं और फिर उनका विकास न होने पाए|
हर रोज़ 10 साल से कम उम्र की कई लड़कियां भी इस प्रथा का शिकार होती हैं। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी, कि इस अजीबोगरीब काम को खुद लड़की की मां ही करती है।
बता दें, इस प्रथा के कारण महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है, कि शरीर के बेहद ही संवदेनशील अंगों को इस तरह से दबाने से इन महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा भी हो सकता है।