अजीबोगरीब रिवाज: इस देश में बच्चे के जन्म के बाद महीने भर परिवार से अलग रहती है मां
दुनियाभर के कई समुदायों में आज भी बच्चे का जन्म होने पर कई तरह की अजीबोगरीब रिवाज फॉलो किए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है|
आमतौर पर ऐसी मान्यता है, कि इन रस्मों को निभाने से बच्चे को आने वाली सारी परेशानियों से बचाया जा सकता है।
जापान
नवजात बच्चे की गर्भनाल का जापान में बहुत महत्व है, और इस देश में ऐसी मान्यता है, कि गर्भनाल एक मां से जुड़ा प्रतीक है, और इसी वजह से बच्चे के जन्म होने के बाद गर्भनाल को फेंका नहीं जाता है, बल्कि लाख के डिब्बों में सहेजकर रखा जाता है।
इसके अलावा अफ्रीकन देशों में गर्भनाल को बाकायदा पूरी रस्मों के साथ एक पेड़ के नीचे दफनाया जाता है।
इंडोनेशिया
बच्चे का जन्म होने पर इंडोनेशिया के द्वीप बाली में भी एक बहुत अजीबोगरीब रस्म निभाई जाती है, जिसके मुताबिक, बच्चे को पहले 3 महीने जमीन को छूने भी नहीं दिया जाता है|
जिसकी वजह से मां बच्चे को पूरे समय गोद में या बिस्तर पर रखे रहती है, और इसकी पीछे मान्यता ये है, कि जमीन से दूर रखकर बच्चे का दूसरी दुनिया से संपर्क बना रहता है।
चीन
सबसे अनोखी रस्म वाला देश चीन जहां बच्चे का जन्म होने के बाद मां को पूरे 30 दिन तक परिवार से अलग रहना होता है।
इन 30 दिनों तक नई मां ना ही घर से बाहर निकल सकती है, और ना ही कच्चे फल खा सकती है, यहाँ तक की नई मां को नहाने की भी मनाही होती है।
इस महीने को चीनी भाषा में Zuo yuezi कहते हैं, और बता दें कि चीन में इस रस्म का इतिहास लगभग 2000 साल से भी अधिक पुराना है।